नमस्कार दोस्तों, स्वागत है आप सभी का हमारे वेबसाइट Rasonet में।
आज के पोस्ट एक पेशेवर ब्लॉगर के लिए बहुत ही खास होने वाला है।
आज के पोस्ट में मैं आपको Blog website ko Google search console me verify करने का तरीका बताने वाली हूं।
Blog website ke domain ko Google search console mein kaise verify karen
जब आप वेबसाइट बनाते हैं और नियमित रूप से पोस्ट लिखते हैं तो पोस्ट को Google search console में index करना बहुत जरूरी होता है।
वैसे तो पोस्ट Google search console में index नहीं करने से भी पोस्ट Google search console में आ जाता है लेकिन बहुत ज्यादा समय लग जाता है।
शुरू में पोस्ट को Google search console में आने में 10 से 15 दिन लग जाता है जब तक कि आप Google search console में subdomain / domain को add ना कर लें।
वही जब आप Google search console में subdomain / domain को जोड़ लेते हैं तब Google search engine में बहुत ही कम समय में पोस्ट दिखने लगता है।
तो दोस्तों, आज के पोस्ट में मैं आपको Domain को गूगल सर्च कंसोल में verify करने का तरीका बताऊंगा।
जब मैं पहली बार domain खरीदा था और पोस्ट लिखी थी तब मुझे post को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करने में बहुत ज्यादा परेशानी हुई थी।
क्योंकि तब मैंने domain खरीदने के बाद गूगल सर्च कंसोल में DNS को verify नहीं किया था।
इसलिए आज मैं आपको domain खरीदने के बाद गूगल सर्च कंसोल का step बताने वाला हूं जिसे एक नए ब्लॉगर को जरूर फॉलो करना चाहिए ताकि उनका ज्यादा समय बर्बाद ना हो सके।
Blog website ke domain ko Google search console me kaise verify karen
Blog website के domain को Google search console में verify करने के लिए सबसे पहले आपको एक अच्छा और अद्वितीय Domain जो सुनने में और आपके ब्लॉग विषय से संबंधित हो उसे ख़रीद लीजिए।
जैसे अगर आप अपनी वेबसाइट में रसोई से संबंधित पोस्ट डालते हैं तो domain भी रसोई से संबंधित ही खरीदें।
जैसे rasoibyr.com
एक बार आपका वेबसाइट रैंक कर गया तो इससे खुशी की बात और हो ही नहीं सकती।
अगर आप नियमित काम करेंगे तो ट्रैफिक की कोई कमी नहीं होगी earning भी अच्छी खासी होगी।
Blog website के domain को Google search console में verify करने के लिए आपको नीचे दिए गए steps को फॉलो करना होगा:-
सबसे पहले आपको एक अद्वितीय डोमेन खरीद लेना है। इसके लिए GoDaddy, namecheap, इत्यादि जैसे वेबसाइट की मदद से आप डोमिन खरीद सकते हैं।
अगर आप GoDaddy से domain खरीदते हैं तो custom domain add करने के लिए नीचे दिए गए steps को जरूर फॉलो करें।
1. Apne blogger dashboard ko open kare aur setting me jaay aur Google search console par click kare
सबसे पहले आपको अपना ब्लॉगर डैशबोर्ड open कर लेना है।
Open करने पर आपको post, stats, comment, pages, theme, layout, setting, reading list लिखा मिलेगा।
आपको setting पर क्लिक कर देना है। Setting पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कुछ इस प्रकार का interface आ जाएगा जिसमें आपको Google search console लिखा मिलेगा आपको उस पर क्लिक कर देना है।
गूगल सर्च कंसोल पर क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर 3 लाइन नहीं दिखेगा।
आपको उस पर क्लिक कर देना है।
2. Add property par click kare aur domain select kare
उसके बाद Add property पर क्लिक कर देना है और Add property पर क्लिक करने पर आपको Domain को verify करने के लिए दो ऑप्शन मिलेगा पहला Domain दूसरा URL prefix
आप चाहे तो दोनों तरीके से domain को verify कर सकते हैंं।
लेकिन मैं आपको पहले ऑप्शन से domain को verify करना बताऊंगा।
इसके लिए domain पर क्लिक कर देना है।
3. Website ka naam.com ke sath daale
क्लिक करने पर आप देखेंगे कि स्क्रीन पर example.com लिखा मिलेगा।
ठीक उसी तरह आपको भी example.com के सामान ही आपको अपने वेबसाइट का नाम डाल देना है।
जैसे मैंने rasonet.com डाला ठीक उसी तरह आपको भी डाल देना है और continue पर क्लिक कर देना है।
4. Continue par click kare aur code copy kare
Continue पर क्लिक करने पर आपके सामने कुछ इस प्रकार का interface आ जाएगा।
Click करने पर आपको पर स्क्रीन पर sign in to your domain name provider, copy the TXT record, below into the DNS configuration code for yourwebsite.com उसके नीचे Google verification code for please verify below लिखा मिलेगा।
आपको Google verification code को कॉपी कर लेना है।
5. GoDaddy par jaay aur manage DNS par click kare
इसके लिए आपको अपना GoDaddy account open कर लेना है और My product पर क्लिक करके manage DNS पर क्लिक कर देना है।
Manage DNS पर क्लिक करने पर आप स्क्रीन पर Add लिखा मिलेगा। आपको उस पर क्लिक कर देना है।
Add पर क्लिक करने पर आपको Type लिखा मिलेगा जिसमें आपको name server, A, CNAME, MX, AAAA, TXT, SRV, CAA लिखा मिलेगा।
आपको TXT पर क्लिक कर देना है और Host में @ टाइप कर देना है और TXT value में google search console के verification code कॉपी केरके paste कर देना है और TTL में 1 hour पहले से लिखा मिलेगा।
आपको TTL को वैसे ही रहने देना है उसके साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना है और save के बटन पर क्लिक कर देना है।
6. Google search console me verify par click kare
अब आपको फिर से गूगल सर्च कंसोल में जाकर verify के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है.
Verify पर क्लिक करने पर आपको स्क्रीन या तो ownership auto verified लिखा मिलेगा नहीं तो ownership verification failed लिखा मिलेगा।
अगर आप उस पर ऊपर बताए गए सभी steps को फॉलो किए होंगे तो 100% ownership auto verified लिखा मिलेगा आपको Go to property पर क्लिक कर देना है।
अब आपके सामने एक नया interface open हो जाएगा जिसमें आपको welcome to your new property लिखा मिलेगा और उसके नीचे start लिखा मिलेगा।
आपको start बटन पर क्लिक कर देना है।
इस तरह से आप अपने domain Google search console में आसानी से verify कर सकते हैं जिसमें कुछ घंटे बाद आपका सारा रिपोर्ट Google search console में दिखने लगेगा।
तो दोस्तों, आज के पोस्ट में मैंने आपको blog website ko Google search console me verify करना सिखाया।
मुझे उम्मीद है कि आपको इस पोस्ट से संबंधित पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो बेझिझक पूछ सकते हैं।
धन्यवाद!
Post kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon