नमस्कार दोस्तों,
आप सभी का हमारे वेबसाइट Rasonet में स्वागत है। आज के पोस्ट में मैं आपको शिकंजी पीने के फायदे और इसे बनाने की विधि बताने बताने वाला हूं।
शिकंजी पीने के फायदे क्या है?
शिकंजी सिर्फ प्यास नहीं बुझाती बल्कि गर्मी के मौसम में गले को ठंडक देने में शिकंजी का कोई जवाब नहीं है। स्वादिष्ट शिकंजी सिर्फ प्यास ही नहीं बुझाती बल्कि सेहत भी बनाती है।
गर्मी अपने साथ तरह-तरह की चुनौती लाती है। उन चुनौतियों में से एक है बार बार गला सूखना यानी डिहाइड्रेशन का डर।
पर कहते हैं ना कि हर परेशानी में उसका हल छिपा ही होता है। ठीक वैसा ही गर्मी के मौसम के साथ भी है।
गर्मी का मौसम ढेरों सब्जी, फल और तरह-तरह के शर्बतों का विकल्प भी अपने साथ लेकर आता है।
शर्बतों के इन्हीं विकल्पों में से एक है शिकंजी। अगर आप अब तक शिकंजी और नींबू पानी को एक ही समझती आ रही है तो आप बहुत ज्यादा गलत भी नहीं है। नींबू पानी और शिकंजी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। शिकंजी ना सिर्फ गले को ठंडक देकर प्यास बुझाती है बल्कि शरीर में तरह-तरह के मिनरल्स की कमी को भी पूरा करती है।
सबसे खास बात यह है कि सेहत से भरपूर शिकंजी को बनाना भी बेहद आसान है।
अपनी इसी खासियत की वजह से गर्मी के मौसम में खासतौर से पूरे उत्तर भारत का या पसंदीदा पेय बन जाता है। शिकंजी सेहत को और क्या-क्या फायदा पहुंचाती है चलिए जान लेते हैं :-
1. पाचन रहता है दुरुस्त
नींबू के स्वाद और गुणों से भरपूर यह ड्रिंक पाचन तंत्र के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में अपने पाचन तंत्र का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता है वरना उल्टी दस्त आदि का खतरा बढ़ जाता है।
आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में शिकंजी मदद कर सकती है। नींबू में पेक्टिन, फाइबर और एस्कोरबिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह दोनों पाचन शक्ति को बेहतर बनाने के लिए जाने जाते हैं।
शिकंजी बनाने में इस्तेमाल होने वाले सभी मसाले पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए जाने जाते हैं।
2. पोषण का खजाना
शिकंजी पोषण तत्वों की खान है। नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
नींबू की एल्कलाइन यानी क्षारीय प्रकृति कोशिकाओं को सुरक्षा प्रदान करती है।
वही ताजी अदरक में संक्रमण से लड़ने की अद्भुत क्षमता होती है।
अदरक कई तरह के बैक्टीरिया के विकास को भी रोकती है, जिससे मुंह और पेट आदि में जलन की समस्या से राहत मिलती है। शिकंजी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं।
इसे पीने से मुंह की बीमारियों तथा सांस की बदबू से भी बचाव होता है।
3. तापमान रहता है संतुलित
गर्मी के मौसम में सेहतमंद रहने के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है, शरीर के तापमान को संतुलित रखना।
शिकंजी मूल रूप से यही काम करती है। शिकंजी के नियमित सेवन से वातावरण का तापमान ज्यादा बढ़ाने के बावजूद शरीर का तापमान संतुलित रहता है।
ऊर्जा से भरपूर या ड्रिंक ज्यादा पसीना निकलने के कारण शरीर में सोडियम क्लोराइड और आयरन की कमी की समस्या को भी बखूबी सामना करने की क्षमता देता है।
4.वजन रहेगा नियंत्रित
अगर आप शिकंजी में नमक ज्यादा ना डालें तो नियमित रूप से ठंडी - ठंडी शिकंजी पीकर आप वजन नियंत्रित करने के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में भी सफल हो जाएंगी।
नींबू में पाए जाने वाले फाइबर के कारण पेट काफी देर तक भरा रहता है यानी इसे पीने से आप खाना कम खाएंगे और वजन कम करने में आपको मदद मिलेगी।
नींबू में प्राकृतिक रूप से शरीर को साफ करने का भी गुण पाया जाता है यानी कि डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है।
अदरक पाचन तंत्र को दुरुस्त रखती है। शिकंजी के यह सारे गुण साथ मिलकर वजन कम करने में आपकी मदद करेगी।
शिकंजी बनाने का तरीका
शिकंजी बनाने के लिए निम्नलिखित सामग्री की आवश्यकता होती है:-
1. एक नींबू
2. दो गिलास पानी
3. आधा चम्मच काला नमक
4. एक चम्मच भुने हुए जीरे का पाउडर
5. एक चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक
6. आवश्यकता के अनुसार चीनी
7. आवश्यकतानुसार बर्फ
8.सजाने के लिए पुदीने के पत्ते
शिकंजी बनाने की विधि
सबसे पहले आपको नींबू को बीच से काट लेना है और एक कटोरी में दो गिलास पानी, नींबू का रस, काला नमक, चीनी, अदरक और जीरा पाउडर डाल देना है।
चीनी के घुलने तक उसे मिलाते रहना है। शिकंजी को छान लेना है और ग्लास में डाल देना है। ऊपर से बर्फ के टुकड़े और पुदीने के पतियों को डाल देना है। इस तरीके से आपका शिकंजी बनकर तैयार हो जाएगा।
इन बातों को भी देखें ध्यान में:-
1. बाजार में मिलने वाली शिकंजी पीने से परहेज करें। साफ - सफाई की कमी के कारण इन्हें पीने से संक्रमण भी हो सकता है।
2. शिकंजी बनाते वक्त नमक और चीनी दोनों की मात्रा संतुलित रहे। इन दोनों का ज्यादा सेवन सेहत के लिहाज से ठीक नहीं है।
3. शिकंजी बनाते वक्त नींबू को जरूरत से अधिक निचोड़ने से बचें वरना शिकंजी में कड़वापन आ जाएगा।
4. जिन लोगों को एसिडिटी हार्ट बर्न आदि की समस्या है उन्हें शिकंजी पीने से बचना चाहिए।
तो दोस्तों, आज के पोस्ट में मैंने आपको शिकंजी पीने के फायदे, शिकंजी बनाने का विधि बताया। अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी सुझाव हो तो हमें कमेंट करके जरूर बता सकते हैं।
इसके साथ ही आपको यह पोस्ट कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यह पोस्ट पढ़ने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
Post kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon