हेलो दोस्तों,
आप सभी का हमारी वेबसाइट Rasonet में स्वागत है। आज के पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की बेहतर सेहत के लिए आप किस प्रकार का खाना ले सकते हैं जिससे आप गर्मियों के मौसम में तंदुरुस्त रह सकते हैं।
Healthy food in hindi | Sahi khana sehat ka khajana
सेहतमंद रहने में खानपान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गर्मी के मौसम में खाने के मामले में सही चुनाव का महत्व और बढ़ जाता है।
तो चलिए अब मैं आपको बताऊंगा कि गर्मी के मौसम में कैसी हो आपकी सही डाइट:-
गर्मी के मौसम में बरती गई थोड़ी सी का असावधानी लू, डायरिया जैसी बीमारियों का कारण बन सकती है। मौसम कोई भी हो, सेहतमंद रहने में खानपान की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आप और आपका परिवार सेहतमंद रहे तो इसके लिए आपको अपने डाइट में भी मौसम के अनुसार बदलाव करना होगा।
क्यों जरूरी है खास डाइट
गर्मी का मौसम यानी लगातार बहता हुआ पसीना और इस पसीने के साथ शरीर के निकलता है जरूरी लवण।
शरीर में इन जरूरी लवण और खनिज की कमी गर्मी के मौसम में हमें डिहाईड्रेशन और डायरिया आसान शिकार बना देती है। इतना ही नहीं अत्यधिक पसीना टैनिंग थकान भूख न लगनाउल्टी फूड प्वाइजनिंग और आदि समस्याएं समस्या भी इसी मौसम के लिए हैं। पर अच्छी बात यह है कि गर्मी के मौसम में अपने खान-पान का ध्यान रखकर आप इन सारी समस्याओं से बच सकती हैं।
खरबूजे का कमाल
तेज गर्मी के मौसम में खुद को भीतर से ठंडा रखना है तो नियमित रूप से खरबूजा खाइए। आप इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से कर सकती हैं चाहे तो आप इसको फलों की चाट में शामिल करें या फिर खरबूजा शेक बना कर पिए। यह हर रूप से फायदेमंद है।
इसको खाने से पेट की सेहत ठीक रहने के साथ-साथ वजन भी कम होता है। खरबूजे का नियमित सेवन करने से आप कैंसर, high blood pressure के साथ अन्य कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं।
लौकी है काम की
हालांकि यह सब्जी हर किसी को पसंद नहीं आती लेकिन खासतौर से गर्मी के मौसम में इसे अपनी डाइट का हिसाब ना कर आप खुद के साथ- साथ अपने परिवार के सदस्यों की सेहत भी दुरुस्त रख सकती हैं। लौकी पेट को ठंडा रखने के साथ-साथ वजन कम करने में भी सहायक होता है। इसमें कैलशियम, मैग्निशियम, विटामिन ए, विटामिन सी के साथ फोलेट भी प्रचुर मात्रा में होता है।
लौकी खून को साफ करने का भी काम करता है। आप लौकी की तरह - तरह की सब्जी बनाकर खा सकते हैं और स्वादिष्ट रायता बनाकर भी।
Also read:- Corona vaccine online registration and 100% sure slot booking
दही का जादू
मौसमी चीजों का न करें नजरअंदाज
गर्मी के मौसम में ढेर सारी फल और सब्जियां उपलब्ध होते हैं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए और गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए आप अपने आहार में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल कर सकती है। दिन में कम से कम 2 बार अपने आहार में फलों और सब्जियों को शामिल करें।
फलों को कच्चा खाने के साथ आप इसका मिल्क शेक भी बना सकते हैं। इन्हें बनाना आसान होता है और बाद में यह पौष्टिक होता है। खीरा, ककड़ी, टमाटर, चुकंदर आदि सब्जियों को अपने आहार में सलाद के तौर पर शामिल करें इसमें पानी प्रचुर मात्रा में होता हैै।
खूब खाय सलाद
गर्मियों के मौसम में खाना खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में आहार में अनाज की जगह सलाद को ज्यादा मात्रा में शामिल करें। इससे ना सिर्फ बनाना आसान होता है बल्कि पौष्टिक और सुपाच्य भी होता है।
इसका सेवन करने से आपको पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा। सलाद में आप मौसमी फलों और सब्जियों जैसे खीरा, ककड़ी, टमाटर, खरबूज, कच्चा आम के साथ-साथ सलाद की पत्तियों को भी शामिल कर सकती है। इसमें आप पुदीना भी मिला सकते हैं। सलाद की गार्निशिंग (सजावट) के लिए क्रीम की जगह ऑलिव ऑयल का प्रयोग करें।
तरबूज का रस
यह गर्मियों का सबसे ज्यादा रसदार फल है। इसमें 90 प्रतिशत तक पानी होता है। इसे अपने आहार में शामिल करके आप खुद को हाइड्रेट रख सकती है।
यह पाचन क्षमता को तंदुरुस्त रखने के साथ-साथ पेट को ठंडा रखने में भी मददगार साबित होता है। गर्मी के मौसम में खुद को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन एक गिलास तरबूज का रस जरूर पिएं।
आम और आम का पन्ना
यह गर्मियों का सबसे स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। आम का इस्तेमाल आप किसी भी तरह से कर सकते हैं। आप चाहे तो इसे फल के तौर पर खाएं या फिर इसको मैंगो शेक बना सकते है।
यह हर रूप में शरीर को फायदा पहुंचाता है। पके हुए आम के अलावा कच्चे आम का भी सेवन गर्मी में फायदेमंद होता है। कच्चे आम से बने आम पन्ना का नियमित रूप से सेवन करने से लू लगने की आशंका खत्म हो जाती है। आम पन्ना से आप भुने जीरे का पाउडर, पुदीना और काला नमक भी मिला सकते हैं।
पानी से बढ़ाएं दोस्ती
गर्मी के मौसम में अत्यधिक पसीना बहता है, जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इससे बचने के लिए खूब पानी पिए।
पानी पीने से भी हाइड्रेशन की समस्या से बचाव होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक भी मिलती है। धूप से आने के बाद तुरंत ही ठंडा पानी पीने से बचें।
ऐसा करने से आपकी तबीयत खराब हो सकती है।
बहुत ज्यादा ठंडा पानी का सेवन ना करें। सादा पानी पीने की जगह आप उसमें नींबू का रस मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा नारियल पानी पिए।
इससे शरीर को न सिर्फ जरूरी पानी मिलेगा बल्कि कई तरह के खनिज भी प्राप्त होंगे।
नारियल पानी पोटेशियम का भी बेहतरीन स्रोत है। इसका नियमित रूप से सेवन करके आप गर्मियों के मौसम में भी अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित रख सकती हैं।
दोस्तों, आज के पोस्ट में मैंने आपको एक बेहतर डाइट के बारे में बताया जिसे अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को तंदुरुस्त रख सकते हैं। आपको यह पोस्ट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया कमेंट 👇 बॉक्स में जरूर डालें। अगर आपको यह पोस्ट तो अच्छा लगा हो तो कृपया फॉलो और शेयर जरुर करें।
धन्यवाद, आपका दिन शुभ हो।।
ये भी पढ़ें :-
👉 Healthy diet for gaining weight.
👉 Groww App kya hai?
👉 क्या आप Messho App के बारे में जानते हैं? इस App की मदद से आप एक महीना में घर बैठे 25,000 रुपए कमा सकते हैं।
तो दोस्तों देर न करें। जरूर पढ़ें ये पोस्ट।
👉 Coronavirus के बारे में जरूर पढ़ें।
1 comments:
Click here for commentsGreat informative article Healthy food
Post kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon