Brainly - the homework app kya hai? Iske features kya hai? Iska istemaal kaise kare? Isko download kaise kare?

 हैलो दोस्तों!

  आज के पोस्ट में मैं आपको Brainly - the homework app के बारे में बताने वाला हूं कि यह ऐप क्या है?  इसका इस्तेमाल कैसे करें? इस ऐप को डाउनलोड कैसे करें इसकी विशेषताएं क्या है?

Brainly - the homework app kya hai? Iske features kya hai? Iska istemaal kaise kare? Isko download kaise kare?


तो दोस्तों, चलिए जान लेते हैं कि यह ऐप क्या है?

Brainly - the homework app kya hai? 

 यह एक learning app ऐप है जिस पर आप अपने कोई भी सवाल को पोस्ट करके कुछ ही मिनटों के अंदर अन्य छात्रों या विशेषज्ञयों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Brainly the homework app kya hai?

Brainly - The homework app ke features kya - kya hai?


Brainly - The homework app में हर महीने 150 मिलियन से अधिक अद्वितीय  उपयोगर्ता (unique users)  आते हैं।

इस ऐप में आपको आपके  सवालों के उत्तर देने के लिए और काफी अच्छे-अच्छे विशेषज्ञ भी शामिल है जो आपको स्पष्टीकरण के साथ सवालों का उत्तर प्रदान करेंगे।

 इस ऐप पर छात्रों के लिए हजारों moderator उपलब्ध है। यह ऐप अभी तक 35 से अधिक देशों में उपलब्ध है।


इस ऐप पर अभी तक 50 मिलियन से अधिक सवालों के उत्तर दिए गए है। भविष्य में इसकी संख्या असंख्य भी हो सकती है।


 यह दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक शिक्षण समुदाय है जिस पर 150 मिलियन से अधिक छात्र हर महीने Brainly पर विश्वास के साथ अध्ययन करते हैं।


वहीं 150 मिलियन से अधिक छात्र आपके साथ अध्ययन करने वाले partner वो भी आपकी सभी विषय में मदद कर सकते हैं।

जैसे- विज्ञान, इतिहास, बीजगणित, अंग्रेजी, विदेशी भाषाओं में इत्यादि।

इस ऐप पर आप बिल्कुल मुफ्त में पढ़ाई कर सकते हैं। इसके लिए आपसे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।

इस ऐप का आप कभी भी, कहीं भी असीमित उपयोग कर सकते हैं। इस ऐप को आप 24 घंटे सातों दिन बिना किसी रूकावट के उपयोग कर सकते हैं।

इस ऐप पर आपको बहुत जल्दी कुछ ही मिनटों के अंदर विशेषज्ञों की निगरानी में प्रश्नों के उत्तर दिए जाएंगे।

 इस ऐप पर आप बहुत सारे प्रश्नों का उत्तर देकर आप अपने ज्ञान को भी शेयर कर सकते हैं और हजारों छात्रों की मदद कर सकते हैं।

इसके लिए आपको पॉइंट्स और रैंक दिए जाएंगे। यह ऐप गणित विषय के लिए नंबर वन ऐप है।

Brainly the homework app में आप परीक्षाओं की तैयारी के लिए निम्नलिखित विषयों का अभ्यास भी कर सकते हैं।

जैसे कि गणित, विज्ञान, इतिहास, बीजगणित, अंग्रेजी, विदेशी भाषा, भौतिकी, कंप्यूटर और प्रौद्योगिकी, फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, भूगोल, स्वास्थ्य, सामाजिक अध्ययन, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और विश्व भाषाएं


SAT और PSAT परीक्षा के लिए विशेष खंड बनाए गए हैं।
Brainly - the homework app में मुख्य रूप से प्राथमिक विद्यालय ( कक्षा 1 से 5  ) , उच्च प्राथमिक विद्यालय ( कक्षा 6 से 8 ), माध्यमिक विद्यालय ( कक्षा 9 से 10 ), उच्च माध्यमिक विद्यालय ( कक्षा 11 से 12) और कॉलेज स्तर की शिक्षा को शामिल किया है।


Brainly the homework app एक विश्वासनीय ऐप है जिसमें आपको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सवालों एवं जवाबों के माध्यम से विशेषज्ञों के द्वारा प्रदान किया गया है।

आप इस ऐप का review जरूर देखें।

 Brainly -The homework app का review अभी तक 400,000 लोगों ने 5 star के रूप में दिया है।

Brainly - The homework app kaise download kare?


इसी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Play Store / App Store में चले जाना है और search bar  में Brainly app type करके सर्च कर लेना है।
फिर install पर क्लिक करना है।
Install होने के बाद open पर क्लिक कर लेना है।

इस तरह से आपका यह ऐप डाउनलोड हो जाएगा।

 
दोस्तों, अब मैं आपको बताने वाला हूं कि इस ऐप का इस्तेमाल कैसे करें?


Brainly - The homework app ka istemaal kaise kare?


Install करने के बाद आपको  स्क्रीन पर go लिखा मिलेगा, आपको go पर क्लिक कर देना है।

 Go पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया इंटरफेस खुल जाएगा, जिसमें आपको अपना ईमेल आईडी डाल देना है और sign up पर क्लिक कर देना है।

 उसके बाद आपको अपना नाम डाल देना है।
अगर आपका नाम नहीं लेगा तो आप दूसरा यूजरनेम भी डाल सकते हैं। उसके बाद आपको next पर क्लिक कर देना है।

उसके बाद आपको कोई भी 6 से 32 अंकों के बीच का पासवर्ड डाल देना है और next पर क्लिक कर देना है।

क्लिक करने पर आपको अपना देश चुन लेना है और आयु डाल देना है। आयु डालने के बाद आपको बताना होगा कि आप एक विद्यार्थी हैं या अभिभावक है।


 उसके बाद आपको कुछ term and condition दिए जाएंगे आपको उस पर ठीक कर देना है।

 यह चुन लेने के बाद आपको Sign up पर क्लिक कर देना है। उसके बाद आप इस application में login हो जाएंगे।

सबसे पहले आपको अपने एप्लीकेशन को set up कर लेना है।

Set up करने के लिए सबसे पहले आपको अपना प्रोफाइल पिक्चर अपडेट कर लेना है।

प्रोफाइल पिक्चर आप गैलरी से भी चुन सकते हैं और नीचे दिए गए कुछ तस्वीर से भी चुन सकते हैं।

इमेज चुन लेने के बाद आपको sign up पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप अपने अपना प्रोफाइल पिक्चर लगा सकते हैं।

उसके बाद आपको होम पेज पर क्लिक कर देना है।

क्लिक करने पर आप अपने पसंद के किसी भी सवाल का उत्तर दे सकते हैं।

जवाब देने के लिए आपको answer के option पर क्लिक कर देना है और आपको जो ऑप्शन सही लगेगा जैसे A सही है तो आपको A टाइप कर देना है और नीचे answer लिखा मिलेगा।

 Answer का ऑप्शन लिखा मिलेगा आपको उस पर क्लिक कर देना है। इस तरह से आप सवालों के जवाब दे सकते हैं और पॉइंट्स को जीत सकते हैं।

दोस्तों, अब मैं आपको बताऊंगा कि हमें खुद के सवालों के जवाब कैसे मिलेंगे?

 इसके लिए आपको स्क्रीन पर 3 ऑप्शन मिलेगा जैसे कि कैमरा, स्पीकर और कीबोर्ड

अगर आप कीबोर्ड पर क्लिक करेंगे तो आपको अपना सवाल टाइप कर देना है और टाइप करने पर आपके सामने बहुत सारा उत्तर मिल जाएगा।

 आप किसी भी उत्तर पर क्लिक करके देख सकते हैं। अगर आपको आपके सवाल का उत्तर नहीं मिलेगा तो आपको ask the question पर क्लिक कर देना है और सवाल को टाइप करके जिस विषय से संबंधित होगा, उस विषय को चुन लेना है।

उसके बाद आपका सवाल पोस्ट हो जाएगा और उत्तर आने के बाद आपको नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

 उसी समय आपको आपके प्रश्न के उत्तर भी दे दिए जाएंगे।

 आप उसे लाइक, कमेंट भी कर सकते हैं।

 उसके बाद आप me पर जाकर अपना प्रोफाइल, रैंक और पॉइंट्स भी चेक कर सकते हैं।

तो दोस्तों, मुझे उम्मीद है कि आपको Brainly - The homework app से संबंधित सारी जानकारी मिल गई होगी। मुझे उम्मीद है कि आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो बेझिझक पूछ सकते हैं। आज का यह पोस्ट कैसा लगा हमें जरूर बताएं। अगर आपको यह पोस्ट पसंद आया होगा  तो अपने दोस्तों के साथ शेयर और follow जरूर करें।

Thanks, have a great day

Previous
Next Post »

Post kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon