Aarogya Setu App kya hai? Aarogya Setu App ko kyu banaya gya? Aarogya Setu App ko kaise download kren? Aarogya Setu App ke fayde kya ha? Aarogya Setu App ka istemaal kaise kren?

नमस्कार दोस्तों!
                   मै रंजन गुप्ता आप सभी लोगो का हमारी वेबसाइट Rasonet में तहे दिल से स्वागत करता हूं। आज का ये पोस्ट उन लोगो के लिए लेकर आया हूं जिन्हे Aarogya Setu App के बारे में कोई जानकारी नहीं है।



 आज के पोस्ट में मै आप लोगो के लिए Aarogya Setu App के बारे में बताने वाला हूं।

Aarogya Setu App क्या है? इस App को क्यूं बनाया गया? इस Application का फायदा क्या है? इस App को कैसे डाउनलोड करें? इस App को कैसे इस्तेमाल किया जाता है?


दोस्तो, सबसे पहले मै आप लोगो को Aarogya Setu App के बारे में बताने वाला हूं।

तो चलिए जान लेते हैं Aarogya Setu App क्या है? 

Aarogya Setu App kya hai?


जैसा कि हमलोग जानते हैं कि वर्तमान में दुनिया में Covid-19 महामारी फैल हुआ है।

इस virus से बचने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी ने पूरे भारत में lockdown घोषित कर दिया है।

ताकि ये महामारी संक्रमित लोगो से फैल न सके।


एसे बहुत सारे cases आ रहे हैं जिसमे Covid-19 संक्रमित आदमी से डॉक्टरों में फैलता जा रहा है।


ऐसे में भारत सरकार ने एक App launch किया है जिसका नाम Aarogya Setu App।


Aarogya Setu App एक Covid-19 को track करने वाला App है।


जिसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगो को Covid-19 के बारे में सूचित करना है।

अब हम लोग इस App के बारे में और अधिक जानेंगे की इस App को आखिर क्यों बनाया गया है।


Aarogya Setu App को क्यों बनाया गया है?


Covid-19 से लड़ने के लिए भारत के लोगो को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के लिए भारत सरकार ने एक Aarogya Setu App नामक Application launch किया है।


यह Application विशेष रूप से स्वास्थ्य से संबंधित है।

इसलिए इसका नाम Aarogya Setu रखा गया।

इस Application को भारत सरकार ने विशेष रूप से स्वास्थ्य विभाग की पहल को बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।

जो Covid-19 के संचालन से संबंधित जोखिमों, सर्वोत्तम प्रथाओं और प्रासंगिक सलाह के सम्बन्ध में App के users तक पहुंचाने और उन्हें सूचित करने में सक्षम हैं।


अब हमलोग इस Application के फायदे के बारे में जानेंगे कि इस Application को क्यूं डाउनलोड करें?

आखिर इस Application का फायदा क्या है?


Aarogya Setu App के फायदे क्या है?



जैसा कि मै आपको पहले बता चुका हूं कि ये Application Covid-19 महामारी से संक्रमित लोगो की पहचान करता है।

इससे अन्य लोग कैसे बच सकते हैं।

👉 इस App के द्वारा आप e-pass ले सकते है जिससे emergency condition में एक जगह से दूसरे जगह यात्रा कर सकते हैं।


अगर कोई भी urgent काम की जरूरत है तो आप इस App के जरिए request कर सकते है, आपको  e-pass मिल जाएगा।

👉 यह मुख्य रूप से समुदाय के लोगों पर नजर रखने और लोगो के संपर्क और यात्रा इतिहास को trace करने के उद्देश्य से बनाया गया है।


जो Covid-19 के लिए अतिसंवेदशील, संक्रमित या संदिग्ध हालत में है।

👉Bluetooth और location trace  के जरिए users के नजदीकी लोगों को भी Covid-19 से संदिग्ध लोगो का पता लगाया जा सकता है।

और उन्हें quarantine में रहने की सलाह दी जाती है।

ताकि coronavirus और लोगो में न फैल सके।

ये भी पढ़ें:-

What is Coronavirus? What are the symptom of coronavirus? And it's treatment?


👉 इस App में यह भी खासियत हैं कि यदि आप किसी एसे व्यक्ति के पास जा रहे हैं जिनमें coronavirus से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

इस case में आपको पहले ही Aarogya Setu App के द्वारा alert कर दिया जाएगा।


जिससे coronavirus उस व्यक्ति से और नहीं फैलेगा।



👉 App alert के माध्यम निर्देश दिए जाएंगे। यदि आपको self isolate होने की आवश्यकता है या आप में Covid-19 के कोई भी symptom पाया गया तो उस situation में आपकी सहायता की जायगी।



👉 इस App को डाउनलोड करने के बाद यह users से self assessment test भी लेता है।

जिससे किसी भी लक्षण के विकसित होने की स्थिति में App के माध्यम से repeat किया जा सकता है।

👉 इसके अलावा Bluetooth connection के द्वारा आपको recommend करेगा कि आपके आस पास एसे कितने लोग हैं जो Covid-19  के patient है।

 एसे में इस App में आपको बताएगा कि आपको कितना देर बाहर निकलना चाहिए या नहीं निकलना चाहिए।

Aarogya Setu App कितने भाषाओं में उपलब्ध है?

 Aarogya Setu App कुल 11 भाषाओं में उपलब्ध है, ताकि ज्यादा से ज्यादा इस  Application से जुड़ सके और इसका फायदा उठा सके।

अब मै आपको 11 भाषाओं का नाम बताने वाला हूं जो
 App में उपलब्ध है।

अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, तेलगु, मलयालम, कन्नड़, तमिल, मराठी, कर्नाटका, गुजराती, ओरिया।

वहीं भारत सरकार इस App में और भाषाओं को जोड़ने कि कोशिश कर रहे हैं।

Aarogya Setu App को कैसे डाउनलोड करें?

👉 यह App 1 अप्रैल 2020 को भारत सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया था।

ये App Covid-19 के लिए ही प्रसिद्ध है। इसे 18 अप्रैल तक 50 मिलियन से अधिक लोग download कर चुके हैं


इसलिए ये Playstore/ App store में आसानी में मिल जाता है।

इसे डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Playstore/ App store में जाना है और search baar में Aarogya Setu type कर देना है।

अब आपके सामने कुछ इस 👇 प्रकार का interface आ जाएगा।



आपको install पर जाकर क्लिक कर देना है। फिर open पर क्लिक कर देना है।

अब आपका Aarogya Setu App डाउनलोड हो चुका है।

इस App में समय समय पर कई नए features को शामिल किया जा रहा है जिससे users को काफी फायदा हो रहा है।

और users भी भारत सरकार द्वारा लॉन्च इस App की काफी तारीफ कर रहे है


अब मै आपको इस ऐप को कैसे इस्तेमाल किया जाता हैं ये बताने वाला हूं।

 Aarogya Setu App को कैसे इस्तेमाल किया जाता है?


👉 सबसे पहले तो इस App को डाउनलोड करके open कर लेना है।

👉 Open कर लेने के बाद आपको दिए गए 11 भाषाओं में से किसी एक भाषा को select कर लेना है।


👉 फिर next button पर क्लिक कर देना है।

👉 अब आपके screen पर कुछ इस प्रकार का interface नजर आएगा।

👉अब आपको register now पर क्लिक कर देना है।



उसके बाद आपके screen पर allow Aarogya Setu to access this device's location लिखा मिलेगा।

उसी के नीचे 2 option होगा allow और deny का।

आपको allow पर क्लिक कर देना है।

👉अब आपको अपना mobile number डाल देना है और submit पर क्लिक कर देना है।


👉 अब आपके द्वारा दिए गए नंबर पर एक OTP जाएगा।

उस OTP को डाल कर submit पर क्लिक कर देना है।

👉 अब आपको अपना personal details सही सही डालना है जिससे आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में सही जानकारी मिल सके।

👉 Personal details में आपको सबसे पहले अपना नाम, उम्र और profession डालना है।


👉 Profession में आपको कुछ इस प्रकार का option नजर आएगा।

Doctor/ Nurse/ paramedic, police/ officers/ law enforcement /......., None of above.


 अब आपके सामने कुछ इस प्रकार का interface नजर आएगा।


आपको अपना profession इन सभी में से किसी एक को select कर लेना है।

👉 अब आपसे कुछ प्रश्न पूछेगा जिसका आपको सही सही उत्तर देना है।


👉 जैसे आप अंतिम 30 दिनों में कहां कहां यात्रा किए थे?

आपको नीचे option मिलेगा। उन सभी में आपको किसी एक को select कर लेना है।

 अब आपके screen पर कुछ इस प्रकार का तस्वीर नजर आएगा।


👉 Your status :- Your status में जाने पर आपको Take self assessment test लिखा मिलेगा।

फिर उसके नीचे आपको social distance maintain  करने के लिए बोलेगा।


👉 Self access में जाने पर आपसे प्रश्न पूछेगा।

👉 Covid update में क्लिक करने पर आपको प्रत्येक राज्य में कोरोनावायरस से संबंधित सारी जानकारी मिल जाएगी।

कितने लोग संक्रमित है, कितने ठीक हो चुके हैं, कितने लोगो की मौत हो चुकी है यह सभी जानकारी आपको Covid update में click करने पर मिल जाााए।



Aarogya Setu के साथ आप स्वयं की, अपने परिवार और दोस्तों की Covid-19  से सुरक्षा कर सकते हैं।

और राष्ट्र को इससे लड़ने मै सहायता कर सकते हैं।
            "मै सुरक्षित, हम सुरक्षित, राष्ट्र  सुरक्षित"

तो दोस्तों, आज के पोस्ट में मैंने आपको Aarogya Setu App के बारे में बताया। आशा है कि आपको इस पोस्ट में Aarogya Setu App के बारे संबंधित सारी जानकारी मिल गई होगी।

आशा है कि आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा। अगर आपके मन में कोई भी प्रश्न हो तो जरूर पूछे मै पूरी कोशिश करूंगा कि आपके सवालों का जवाब दे सकु।

दोस्तो, अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा तो please comment, share और follow जरूर कीजिएगा।
धन्यवाद।
Previous
Next Post »

Post kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon