नमस्ते दोस्तों!
मै रंजन गुप्ता आप सभी लोगो का Rasonet में तहे दिल से स्वागत करता हूं। आज मै आपको इस पोस्ट में मोमोज की रेसिपी बताने वाला हूं।
जैसा कि हम सभी लोग जानते है कि रोजाना एक ही काम को करते - करते कभी - कभी काफी boring feel होता है।
जैसे :- प्रतिदिन एक ही ड्रेस को पहनते- पहनते, प्रतिदिन रोटी - सब्जी खाते - खाते, प्रतिदिन स्कूल या कॉलेज जाते - जाते, इस तरह के काम करते - करते बहुत ऊब जाते है।
आज कल के बच्चे तो घर का खाना खाने के लिए तैयार ही नहीं होते हैं, जब देखो तो बोलते है कि मम्मी आज बाहर ही कुछ खा लेते है।
बच्चे घर का खाना पसंद करते ही नहीं हैं। और बाहर साफ सफाई का ध्यान कोई नहीं रखता है, हम सभी लोग बस प्लेट में सर्व किए हुए दिश को ही देखते है वह कैसे बनाते है वो नहीं देखते हैं।
एसे में बच्चे का नियमित बाहर खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
अधिकांश लोगों को जैसे पनीर चिल्ली, पाव भाजी, इडली, डोसा, मोमोज, छोला भटूरा, चाउमीन, चाट इत्यादि यही सब पसंद आता है।
तो दोस्तो, आज मैं आपको मोमोज के बारे में चर्चा करूंगा।
दोस्तो, मै आपको एक बात बता दूं कि मोमोज भारत का एक street food बन गया है। काफी लोग इसे बड़े चाओ से खाते है। मोमोज एक तिब्बतियन रेसिपी है जो भारत में काफी famous है।
मोमोज कई प्रकार के होते हैं। जैसे चिकन मोमोज, पनीर मोमोज, veg momos, टोफू मोमोज इत्यादि।
दोस्तो, आज के इस पोस्ट में मै आपको मोमोज बनाने की विधि बताऊंगा , जो घर पर ही काफी आसानी से बना सकते हैं।
ये जरूर पढ़ें:- Face se pimple kaise hatay?
Kya aapne Budget 2020 ke bare me pdha?
Healthy diet for gaining weight
Khata book app kya hai? Khata book app me account kaise bnay?
तो चलिए हम रेसिपी की ओर बढ़ते हैं और जानते हैं कि मोमोज बनाने का सही तरीका क्या है?
मोमोज बनाने के लिए हमें इन सब्जियों की जरूरत होगी जैसे गाजर, प्याज, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च इत्यादि।
आप अपने पसंद के अनुसार मसरूम, ग्रीन बीन्स, उबले आलू, बेबी कॉर्न, अंकुरित मूंग इत्यादि को भी शामिल कर सकते हैं।
अब हमे इन सभी सब्जियों को काट लेना है। ध्यान रखें सब्जियों को बारीक काट लेना है। हो सकता है इसमें आपको थोड़ा समय जायदा लग जाए।
क्यूंकि मोमोज के गुंदे हुए आटे में इन सब्जियों को डालना है इसलिए ये सब्जियां बारीक कटा होना चाहिए ताकि मोमोज का आकार दखने में अच्छा लगे।
अगर आपके घर में food processor या चॉपर उपलब्ध है और आप बहुत जल्दी में है तो food processor या चॉपर की मदद से सब्जियों को बारीक काट सकते हैं।
अब आपको मोमोज के लिए आटा गूंदना है। इसके लिए आपको एक बर्तन में 2 कटोरी मैदा, 1 चम्मच तेल, और स्वादानुसार नमक डालना है।
अब आपको मैदा, तेल, नमक तीनों को अच्छी तरह से हाथ से थोड़ी देर मिक्स कर लेना है।
फिर थोड़ा थोड़ा करके पानी डालना है और उस आटा को गुंदना है।
ध्यान रखें आटा थोड़ा सख्त और चिकना गूंदा होना चाहिए।
अब आटा को अच्छी तरह से 15 मिनट तक ढक कर रख देना है।
इस बीच आप मोमोज के अंदर भरने वाला मिश्रण तैयार कर ले।
मिश्रण बनाने के लिए सबसे पहले आपको गैस on करके एक कड़ाही चढ़ा कर गर्म करना है। उसने आपको 3 चम्मच तेल डालना है और अच्छे से गर्म लेना है।
अब उसमे बारीक कटा थोड़ा सा अदरक और 4 कलियां बारीक कटा हुआ लहसुन का डाले।
अब उसे थोड़ी देर भुने ध्यान रखें जले ना।
अब पहले जो बारीक सब्जियां ( पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, प्याज इत्यादि ) काटे थे उसको कड़ाही में डाल दीजिए।
डालने के बाद इसे अच्छी तरह चलाकर मिक्स कर दिजिए। और हर 30 - 30 सेकंड पर मिश्रण को चलाते रहिए।
4 से 5 मिनट तक इस मिश्रण को पकाते रहिए। जब तक सब्जियां नरम न हो जाए।
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि सब्जियां ज्यादा गले नहीं।
अब थोड़ा सा हरा प्याज भी डाल सकते हैं। हरा प्याज डालने ले बाद 1 से 2 मिनट तक चलाते रहिए।
फिर स्वादानुार नमक डाल कर अच्छे से मिश्रण को चलाइए।
अब आपको थोड़ा सा ऊपर से सोया सॉस डालना है , इससे स्वाद अच्छा आयेगा।
अब मिश्रण को अच्छे से मिक्स करके गैस off कर दीजिए।
अब आपका मोमोज के अंदर भरने वाला मिश्रण तैयार है।
इसे थोड़ी दर ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए।
अब मोमोज बनाने के लिए आपको गुंदा हुआ आटा ले लेना है और 2 से 3 मिनट उस गुंदे हुए आटे को फिर से गूंदना है और चिकना बना लेना है।
अब छोटी छोटी लोई बनाना है जैसे रोटी बनाने समय लोई बनाते है लेकिन ध्यान रहे कि रोटी बनाते समय बड़ा लोई बनाते है।
हमे उतना बड़ा लोई नहीं बनाना है, हमे छोटे छोटे लोई ही बनाना है।
लोई को अब पतला पतला पूरे आटे के लोई को बेल लेना है।
अब बीच में 1 - 1 चम्मच सब्जियों के पके मिश्रण को डालना है।
अब side से दो कोने को पकड़ कर उसके बगल से चिपकाते हुए उसे एक पोटली का आकार दे दें।
इसी प्रकार सभी में सब्जियों के मिश्रण को डाल कर एक ही आकार में बना लेना है।
आप गुजीया के आकार का भी बना सकते हैं।
आप चाहे तो किसी दूसरे आकार का भी मोमोज बना सकते हैं। आपको जैसा आकार पसंद हो वैसा बना सकते है लेकिन सभी को एक ही आकार में बनाए, ताकि दखने में अका दिखेगा।
अब इसे भाप में पकाना है। इसके लिए आपको स्टीमर पैन में 2 ग्लास पानी डाल कर गैस को on करना है।
अब स्टीमर की थाली में तेल लगाना है।
अब थाली में कुछ कुछ मोमोज को रखते जाइए।
और उस थाली को स्टीमर पैन में रखिए।
6 से 8 मिनट तक इस वैसे ही भाप से पकने दीजिए।
अब उसे देखिए अगर पारदर्शक और चमकीले दिख रहे हो तो समझ जाइए ये पक चुका है।
पकने के बाद छूने में चिपचिपा नहीं लगेगा।
ध्यान रखे कि ये ज्यादा पके ना नहीं तो खाने में सॉफ्ट नहीं लगेगा।
इसी प्रकार सभी लोई को स्टीमर में बारी बारी पका लें।
अगर आपके पास स्टीमर नहीं है तो आप कड़ाही, स्टैंड और थाली की मदद से भी मोमोज बना सकतें है।
इसके लिए आपको कड़ाही में 2 ग्लास पानी डाल कर गर्म करना है उसके बाद स्टैंड को कड़ाही में पानी के ऊपर डालिए और थाली में तेल लगाइए। और थाली पर भरे हुए मोमोज को डालिए।
और ढक दीजिए। अब 6 से 8 मिनट तक भाप से पकने दीजिए।
अब आपका गरमा गरम veg momos बन कर तैयार है। इसे आप तीखी लाल मिर्च लहसुन वाली चटनी ता हरी धनिया की चटनी के साथ परोसे।
तो दोस्तो, आज मै आपको मोमोज बनाने का तरीका बताया। आशा करता हूं कि आज का हमारा ये पोस्ट " momos bnane ki vidhi" पसंद आया होगा।
तो दोस्तो, एक बार घर में मोमोज बना कर जरूर बताए कि आपका मोमोज जैसा बना। अगर ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो please शेयर और follow करना ना भूले। अगर आपके मन में कोई भी सवाल हो तो बेझिझक पूछ सकते हैं। मै पूरी कोशिश करूंगा कि आपको आपके सवाल का जवाब दे सकू।
धन्यवाद।

2 comments
Click here for comments👌👌😋😋
Reply😍😍
ReplyPost kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon