Home remedies for cracked heels in hindi

 नमस्कार दोस्तों!

                   मै  रंजन गुप्ता आप सभी लोगों का हमारी वेबसाइट Rasonet में तहे दिल से स्वागत करता हूं। आज के पोस्ट में मै आप लोगो के लिए फटी ऐड़ियों को कोमल बनाने के लिए घरेलू नुस्खा लेकर आया हूं।




दोस्तों, अक्सर फटी ऐड़ियों की समस्या सर्दियों के दिन में ज्यादा देखने को मिलती है। हमारी ऐड़ीया ही नहीं बल्कि हमारी त्वचा भी काफी रूखी हो जाती है।

कुछ लोगो को फटी ऐड़ियों की समस्या का सामना सिर्फ सर्दियों में करना पड़ता है परन्तु कुछ को ये समस्या का सामना सर्दियों और गर्मियों दोनों में करना पड़ता है।

अक्सर लड़कियों के साथ फटी ऐड़ियों की समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। वो अपना पसंदीदा सैंडिल नहीं पहन पाती है।


 लेकिन अब इस मामले में लड़के भी पीछे नहीं है।उनको भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

लगभग सभी लोग अपने चेहरे को सुन्दर बनाने के लिए कुछ न कुछ करते ही रहते हैं।

जैसे:- facial, moisturizer, lotion, इत्यादि। और आकर्षक दिखने के लिए अच्छे - अच्छे कपड़े तो पहन लेते हैं।

लेकिन अपने पैरों पर ध्यान नहीं देते। इसलिए उनका पैर बदसूरत दिखने लगता है।

दुनिया में एसे बहुत सारे लोग है जो पहले पैर देखते हैं। उनका कहना रहता है कि चेहरे पर makeup और शरीर पर अच्छे कपड़े तो सब पहनते हैं लेकिन एसे बहुत कम लोग होते हैं जो पैर पर भी ध्यान देते है।

और जब हम कहीं जाने के लिए तैयार हो जाते हैं। तब हमारा ध्यान पैरों पर जाता है कि अब फटी ऐड़ियों का क्या करें? कैसे ठीक करें?

दोस्तों, सभी चीजो को सही देखभाल की आवश्यकता होती है।

हमे कुछ लोगो का पैर देखने में काफी खूबसूरत लगता है। उस समय हम सोचते है कि काश! हमारे पैर भी एसे ही खूबसूरत दिखते तो कितना अच्छा लगता।

दोस्तो, में बता दूं कि फटी ऐड़ियों की समस्या सिर्फ आपको ही नहीं होती, बल्कि एसे बहुत सारे लोग है जिन्हे इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

तो चलिए दोस्तो, अब मै आपको फटी ऐड़ियों का कारण बताने वाला हूं कि आखिर किस कारण हमारी ऐड़िया फटने लगती है?

फटी ऐड़ियों का कारण क्या है?


👉 शरीर में खून की कमी
👉 विटामिन ई की कमी
👉 शरीर में पर्याप्त मात्रा में आयरन (Fe) न होना
👉 पैरों की सही देखभाल न करना
👉 पैरों में चिकनाई कि कमी

इन सब के कारण ही हमे फटी ऐड़ियों का सामना करना पड़ता है।

कभी - कभी तो खून भी निकलने लगता है। और भयावह दर्द भी होती है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि टेलीविजन पर एसे बहुत सारे अभिनेता / अभिनेत्री है जो ऐड़ियों को कोमल बनाने के लिए cream का सुझाव देती है जो कि केमिकलयुक्त पदार्थ होता है।

एसे में फटी ऐड़ियों पर केमिकलयुक्त पदार्थ का उपयोग करना सही नहीं है।

दोस्तो, आज का ये पोस्ट में मै आप लोगो की इन्हीं समस्या को दूर करने के लिए लेकर आया हूं। आज के पोस्ट में मै आप लोगो को बताऊंगा कि फटी ऐड़ियों को कोमल बनाने का घरेलू नुस्खा क्या है?

तो चलिए अब हम जानते हैं कि एसे कौन - कौन से उपाय है जिसके माध्यम से हम घर पर ही इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं ?और भयावह दर्द से मुक्त हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें:-
👉MiniJoy Lite App kya hai? Is App se paise kaise kmay?

👉 क्या आप 4Rabet App के बारे में जानते हैं? ये किस प्रकार का App है?

👉 शहद के फायदे क्या है?

👉 Byju's learning App क्या है? ये आपके बच्चे के पढ़ाई में कैसे मदद करता है?

फटी ऐड़ियों को कोमल बनाने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्खे ( Home remedies for cracked heels) :-


तो चलिए हम पहला तरीका जानते है -

🥰 शहद :- शहद के सही उपयोग से आपका पैर सुन्दर और मुलायम हो सकता है। चलिए जानते हैं इसका उपयोग किस प्रकार करना चाहिए -

हम सभी जानते हैं कि शहद एक प्राकृतिक moisturizer है। 


सबसे पहले आपको अपना पैर अच्छी तरह से धो लेना है फिर एक टब में ताजा पानी ले लेना है। और उसमे 1/2 कप शहद मिला देना है।

अब उसे अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। अब आपको 20 मिनट के लिए अपने पैरों को पानी और शहद वाले मिश्रण में डाल कर रखना है।

20 मिनट बाद अपने पैरो को मुलायम तौलिए से धीरे - धीरे पोंछ लीजिए।

आपके पैर सुन्दर और कोमल हो जाएंगे।

😍 नारियल तेल (Coconut oil):- नारियल तेल त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है।

 यह त्वचा को मुलायम करने मै काफी सहायक सिद्ध होता है।

रूखी त्वचा और फटी ऐड़ियों के लिए नारियल का तेल का काफी फायदेमंद साबित होता है।

फटी ऐड़ियों में नारियल तेल का इस्तेमाल इस प्रकार से कर सकते हैं।

रात में सोने से पहले आपको हल्के हाथों से नारियल का तेल  लेकर फटी ऐड़ियों पर मालिश करना है। उसके पश्चात जुराबे पहन कर सो जाना है।

और सुबह में उठने के पश्चात ताजे पानी से पैर को धो लेना है।

ध्यान रखें :- नारियल के तेल को हल्का गर्म करके लगाने पर जल्दी राहत मिलता है।

ऐसा आपको प्रतिदिन रात में सोने से पूर्व करना है। इससे शरीर की सारी थकावट दूर हो जाती है।

और त्वचा मुलायम हो जाती है।

अब हमलोग अगले नुस्खे की ओर बढ़ते हैं।

🥰 इसके लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों को अच्छी तरह धो लेना है।

फिर एक टब पानी ले लेना है। और उस पानी मै थोड़ा सा dove shampoo मिला देना है। अब आपको अपना पैर shampoo मिला हुआ पानी में डाल देना है।


30 मिनट के बाद पैर को पानी में से निकाल कर हल्का हल्का रब करना है इससे पैरों मै जमी गंदगी निकाल जायगी और पैर साफ, सुन्दर और मुलायम दिखेगा।

ऐसा आपको सप्ताह में दो बार करना है।

ऐसा करने से आपको बहुत राहत मिलेगा।

😍 फटी ऐड़ियों से निजात पाने के लिए अब आपको एक चम्मच त्रिफला चूर्ण, दो चम्मच मूंगफली का तेल ले लेना है।

फिर त्रिफला चूर्ण और मूंगफली के तेल को मिक्स कर देना है और पेस्ट बना लेना है।

अब इस पेस्ट को रात में सोने से पूर्व फटी ऐड़ियों पर लगा कर सो जाना है। और सुबह उठने के पश्चात अपने पैरो अच्छी तरह से ताजे पानी से धो लेना है।

ऐसा करने से आपको 3 से 4 दिन में ही फ़र्क नजर आने लगेगा और फटी ऐड़िया ठीक हो जाएगी और पैर कोमल हो जायगा।


🥰 अब मै आपको गुलाबजल और ग्लिसरीन की सहायता से फटी ऐड़ियों को मुलायम करना बताऊंगा।

दोस्तों, ग्लिसरीन त्वचा मुलायम बनाने में काफी मदद करता है। और गुलाबजल एक anti-bacterial और antiseptic के जैसा काम करता है।

इन दोनों को इस प्रकार प्रयोग में लाए।

सबसे पहले आपको एक कटोरी या एक डब्बे में बराबर मात्रा में ग्लिसरीन और गुलाबजल डाल देना है।

फिर उस अच्छी तरह से मिक्स कर देना है और इसे रोज रात में सोने से पूर्व फटी ऐड़ियों पर लगाना है।

इससे फटी ऐड़ियों में काफी राहत मिलेगी और पैर खूबसूरत दिखने लगेगा।

क्या आपने Olymp trade के बारे में पढ़ा? Olymp trade क्या है?

😍50 ग्राम पपीता का छिलका ले लेना है। और उसको धूप में सुखाकर मिक्सी में बारीक पीस कर पाउडर बना लेना है।

अब इस पाउडर में एक चममच ग्लिसरीन मिलाकर रोजाना दिन में 2 बार लगाना है।

इससे फटी ऐड़ियों में बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

🥰 अब हम अगले तरीकों की ओर बढ़ते हैं।

इसके लिए आपको एक कच्चा प्याज लेना है। फिर इसका रस निकाल लेना है।

अब प्याज के रस को पूरे दिन में 2 से 3 बार फटी ऐड़ियों पर लगाना है।

ऐसा करने से आपको फटी ऐड़ियों में बहुत जल्दी ही राहत मिलेगी।

😍 अब हमलोग बेहद आसान तरीका जानेंगे जिसके माध्यम से हम मुलायम ऐड़िया पा सकते हैं।

इसके लिए आपको एक मुट्ठी गेंदे के पौधे का पत्ता के लेना है।
और उसे मिक्सी में पीस कर रस निकाल लेना है

अब आपको गेंदे के पौधे के रस में 1/2 चम्मच Vaseline  मिला देना है और उसे अच्छी तरह मिक्स कर देना है।

अब इस पेस्ट को फटी ऐड़ियों पर लगाए।

 ऐसा करने से आपको एक सप्ताह के अंदर ही फ़र्क नजर आने लगेगा।

आपकी फटी ऐड़िया ठीक होकर मुलायम होने लगेगी।

तो दोस्तों, अगर आप कील मुहांसे, चेहरे के काले धब्बे, आंखो के नीचे काला घेरे, pimple के निशान, झुर्रियां इत्यादि जैसे समस्याओं से परेशान है तो comment करके जरूर बताए।

मै जरूर आपकी समस्याओं का समाधान करूंगा।

तो दोस्तों, आज के पोस्ट में मै आप लोगो को फटी ऐड़ियों को कोमल बनाने के लिए घरेलू नुस्खे के बारे में बताया। मुझे उम्मीद है कि आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा।

अगर आपको ये पोस्ट अच्छा लगा हो तो please comment, share और follow जरूर कीजिएगा।
धन्यवाद, आपका दिन मंगलमय हो!


Previous
Next Post »

1 comments:

Click here for comments
Kritika
admin
March 30, 2020 at 11:00 PM ×

👌👌👌

Congrats bro Kritika you got PERTAMAX...! hehehehe...
Reply
avatar

Post kaisa lga jarur btay ConversionConversion EmoticonEmoticon